बिहार में अनंत सिंह और जेडीयू नेता नीरज कुमार के बीच जारी विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को पटना एयरपोर्ट…

बिहार में अनंत सिंह और जेडीयू नेता नीरज कुमार के बीच जारी विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान ललन सिंह ने कहा कि विवाद में अगर कोई कार्रवाई होगी तो उसकी प्रतिक्रिया भी होगी उन्होंने कहा, “ताली एक हाथ से नहीं बजती, दोनों हाथों को सटाना पड़ता है।” ललन सिंह ने माना कि जब अनंत सिंह के खिलाफ प्रचार किया जा रहा था, उस समय पार्टी को पहल करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए थी, उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर उस समय पार्टी से चूक हुई और मामले में समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने सोमवार को अनंत सिंह से बात की है, उनके मुताबिक, अनंत सिंह की कुछ शिकायतें और मुद्दे हैं, जिन्हें उन्होंने पार्टी के सामने रखा है, ललन सिंह ने बताया कि अनंत सिंह का कहना है कि जब सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था, उस समय जेडीयू के कई नेताओं ने उनसे सरकार के समर्थन की अपील की थी, अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के प्रति सम्मान का हवाला देते हुए सरकार का समर्थन किया था, इसके बाद जब अनंत सिंह नीतीश कुमार से मिलने गए तो मुख्यमंत्री ने उनसे मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था, ललन सिंह के मुताबिक, अनंत सिंह ने चुनाव लड़ा, लेकिन इस दौरान भी कई तरह की बातें सामने आईं।

– ‘पहले नेताओं को अनुशासन सिखाइए’, अखिलेश पर राजभर का सीधा वार

ललन सिंह ने बताया कि एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी की बैठक हुई थी, जिसमें वे और जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार भी मौजूद थे, बैठक में उन्होंने अनंत सिंह की ओर से उठाई गई शिकायतों को पार्टी के सामने रखा, ललन सिंह के अनुसार, अनंत सिंह का कहना था कि जिन लोगों ने उनके चुनाव में उनके लिए वोट नहीं मांगा, उनके लिए अब उनसे वोट मांगना संभव नहीं है, उनका तर्क था कि जब वे खुद पार्टी के उम्मीदवार थे और उनकी उम्मीदवारी के खिलाफ लोग सक्रिय थे, तो पार्टी अनुशासन को लेकर सवाल उठता है, ललन सिंह ने कहा कि उन्होंने अनंत सिंह से आग्रह किया है कि अब इस मामले को लेकर कोई सार्वजनिक बयान न दिया जाए उनके मुताबिक, अनंत सिंह इस बात पर सहमत हुए हैं, ललन सिंह ने बताया कि अनंत सिंह ने पार्टी के साथ अपने संबंध को लेकर कहा है कि वे पहले भी पार्टी के साथ थे, अभी भी पार्टी के साथ हैं और आगे भी पार्टी के साथ रहेंगे, बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद के बीच ललन सिंह का यह बयान पार्टी के भीतर मामले को सुलझाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है हालांकि, विवाद को लेकर आगे पार्टी स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।