5…
5 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री ने पुलिस सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले एसटीएफ के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को नगद धनराशि और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। निरीक्षक सुनील कुमार ने 20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान चार अपराधियों को मार गिराने में साहस और वीरता का परिचय दिया था। इसी मुठभेड़ में कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वह शहीद हो गए थे। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।
समारोह में गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित 16 पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें एसटीएफ के आरक्षी देवदत्त सिंह, राजन कुमार, रितुल कुमार वर्मा और निरीक्षक अमित, नवमी वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सेनानायक निपुण अग्रवाल, गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह, मेरठ के उपनिरीक्षक मुन्ने सिंह, गाजियाबाद के आरक्षी नीरज कुमार पाल और संदीप कुमार, हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, संभल के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप कुमार, शाहजहांपुर के निरीक्षक गीतेश कपिल, सहारनपुर के आरक्षी प्रवीण अहलावत, एसटीएफ के उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव, लखनऊ की पुलिस उपायुक्त डॉ. दीक्षा शर्मा और निरीक्षक रिपुदमन सिंह शामिल हैं।
वहीं, गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित 10 पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें बुलंदशहर के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर, एसटीएफ के उपनिरीक्षक केशव शांडिल्य, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार, मथुरा के उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, एसटीएफ के निरीक्षक घनश्याम यादव और आरक्षी अमित त्रिपाठी, मैनपुरी के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी, एसटीएफ के निरीक्षक अमित, गाजियाबाद कमिश्नरेट के निरीक्षक मनीष बिष्ट और मुख्य आरक्षी रणधीर सिंह शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल की वीरता और सर्वोच्च बलिदान समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करता है। समारोह के दौरान पुलिस सेवा के उत्कृष्ट योगदान और शौर्य को सम्मानित करने के साथ नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया गया।
Forgot your password? Get help






टिप्पणियाँ 0