6…

6 देहरादून में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव, संस्कार और विरासत समाज को दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजन दिवस बड़े-बुजुर्गों के सम्मान के साथ उनकी दी हुई विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग की शुरुआत की गई। समाज कल्याण विभाग की पेंशन के तहत करीब 159 करोड़ रुपये लगभग 9 लाख 95 हजार लाभार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं, एनआईबीएच के बच्चों के लिए करीब 19 लाख रुपये की सहायता भी उपलब्ध कराई गई। सीएम ने सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद सरकार और समाज पर बने रहने की कामना की।जनता के भरोसे और सरकार के कामकाज को लेकर सीएम धामी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता केवल दावों और बयानों के आधार पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखने वाले काम और उनके परिणामों को देखकर विश्वास जताती है।

उन्होंने कहा कि जनता जागरूक है और यह समझती है कि कौन जमीन पर काम कर रहा है और कौन केवल बातें कर रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में भी जनता ने देश और राष्ट्रहित की भावना के साथ काम करने वालों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।उत्तराखंड में बीजेपी के महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद को लेकर सामने आए नामों पर सीएम धामी ने कहा कि कई अनुभवी और योग्य कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए हैं। सभी नाम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए गए हैं और इस संबंध में अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय तक समर्पण के साथ काम किया है और राज्य के लिए योगदान दिया है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर सीएम धामी ने कहा कि वह प्रदेश और देश के वरिष्ठ नेता हैं और मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि हरीश रावत का राजनीति में लंबा अनुभव रहा है और संभव है कि वह अपने अनुभव के आधार पर कांग्रेस की कमजोरियों और उसे मजबूत करने वाले क्षेत्रों के बारे में सुझाव देते हों।

Forgot your password? Get help